फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से करीब दस माह पूर्व महिला के अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने बिहार के पूर्णिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वहीं, अपहृत महिला व अन्य आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं लगे हैं।
शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी रवि की शादी खतौली क्षेत्र निवासी महिला के साथ हुई थी। रवि ने गत जनवरी में बिहार प्रांत के जिला पूर्णिया निवासी अभिषेक यादव के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे के विवेचक सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी अपहृत महिला को पहले पंजाब और वहां से दिल्ली ले गया। वहां से आरोपी अभिषेक का भाई टुनटुन यादव महिला को अपने साथ अहमदाबाद ले गया। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी वहां से ही महिला को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि महिला के अपहरण के आरोपी अभिषेक के भाई टुनटुन यादव की तलाश में बिहार प्रांत के जिला पूर्णिया में दबिश दी गई। वहां टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन आरोपी अभिषेक व अपहृत महिला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। आरोपी टुनटुन को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें