फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्रत छात्रा महाराष्ट्र से बरामद

Mon, 30 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में 27 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने वाले बाबा को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर बाबा के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में पॉस्को और दुराचार की धाराओं को बढ़ाकर बाबा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गत तीन नवंबर को थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय एक छात्रा घर से स्कूल जाते वक्त गायब हो गई थी जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश करने बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर गत पांच नवंबर को परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बाद में आनंद दास उर्फ बाबा पुत्र संतोष पंडित निवासी ग्राम खैरपुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ के विरुद्ध छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसी दिन से बाबा की तलाश में लगी थी। बाबा के मोबाइल की लोकेशन महाराष्ट्र में मिलने पर चार दिन पूर्व वहां पुलिस गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से बाबा को दबोचकर छात्रा को बरामद कर लिया। शनिवार की रात्रि पुलिस दोनों को लेकर पुरकाजी थाने पहुंची और छात्रा से मामले की जानकारी कर बयानों के आधार पर इस संबंध में दर्ज मुकदमे में पॉस्को सहित धारा 376 बढ़ाकर बाबा को जेल भेज दिया। छात्रा को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार छात्रा ने बताया कि बाबा उसे पहले रुड़की और हरिद्वार और वहां से महाराष्ट्र ले गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें