फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रीमियम लीग में खुड्डा ने सांपला खत्री को 73 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे के पुरकाजी खाईखेड़ी मार्ग पर आयोजित पुरकाजी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खुड्डा की टीम ने सांपला खत्री को 73 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

खुड्डा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही और दो विकेट शून्य पर गिर गए। इसके बाद अमन ने 125 और दानिश ने 87 रनों की धुआंधार पारी खेली।
खुड्डा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 215 रन बनाए और सांपला खत्री के सामने 216 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
जवाब में, सांपला खत्री की टीम 142 रन पर ही सिमट गई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए खुड्डा के खिलाड़ी अमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अली और शान ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें