फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुब्बापुर प्रकरण : शिक्षा मंत्रालय की ओर से दाखिल नहीं की गई रिपोर्ट

Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्र की पिटाई करवाने के मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। छात्र की पिटाई करवाने के मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, बीएसए शुभम शुक्ला पेश हुए। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जवाब दाखिल नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।
पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई चल रही है। मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग ने मामले की जांच की थी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि वह अदालत पहुंचे थे। विभाग की रिपोर्ट ऑनलाइन दाखिल होनी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए छह नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र का अभी तक किसी स्कूल में प्रवेश नहीं हो सका है। जमीयत उलमा ने छात्र के घर पर शिक्षक भेजकर पढ़ाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन कर रहा लीपापोती
पीड़ित छात्र के पिता इरशाद का कहना है कि पुलिस-प्रशासन मामले में लीपापोती कर रहा है। कुछ लोग उनके घर आकर छींटाकशी भी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। अब हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का ही भरोसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें