श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव के समापन पर भजन प्रस्तुत करते श्रद्धालु
- फोटो : DEVBAND
श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव संपन्न
देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (राधा नवरंगी लाल) में पिछले करीब एक माह से चल रहे खिचड़ी उत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन श्री राधा नवरंगी के भजनों से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया।
मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भोग सेवा अजय गर्ग, अमित गर्ग, शिवांस की ओर से की गई। खिचड़ी उत्सव में ठाकुर जी को टोपा व दुशाला ओढ़ाकर भक्तों के दर्शन के लिए खोला गया। उन्होंने बताया कि आज के दिन का भगवान को खिचड़ी की जगह काजू, पिस्ता, किसमिस, बादाम व केसर द्वारा तैयार किया गया मोहन भोग लगाया जाता है। इस मौके पर नववीत लाल गोस्वामी, शिवकुमार वर्मा, अजय टंडन, मोनू बंसल, प्रवीण गोयल, प्रमोद वर्मा, अमित कंसल, अजय अग्रवाल, श्रवण कुमार ओम कुमार, नीरज गोयल, अरुण गोयल, राजकिशोर गुप्ता अश्वनी गर्ग, आरती गर्ग व मोनिका गर्ग आदि मौजूद रहे।