खतौली की गंगनहर में श्रीराम को नौका से पार लगाते केवट।
- फोटो : प्रती
मुजफ्फरनगर के खतौली में ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीरामलीला में सोमवार को केवट द्वारा भगवान श्रीरामचंद्र को नदी पार कराने का सुंदर चित्रण किया गया। गंगनहर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
ठाकुरद्वारा से एक रथ में सवार श्रीराम, लक्ष्मण तथा सीता को लेकर वन के लिए चले। बड़ा बाजार में शिविर लगाकर आरती की गई। इसके बाद रथ को जीटी रोड से लोधा कॉलोनी ले जाया गया, जहां पर लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती की।
रथ को गंगनहर पर ले जाया गया। गंगनहर पर केवट द्वारा श्रीराम को सरयू नदी पार कराने का सुंदर चित्रण किया गया।