फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर में जांच के दौरान सीडीअो अौर प्रधानाचार्य में नोकझोंक, प्रधानाचार्य हिरासत में

Tue, 04 Oct 2016 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में एक इंटर कॉलेज में सीडीओ टीम के साथ अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान प्रधानाचार्य की सीडीओ से नोकझोंक हो गई। सूचना पर पुलिस कॉलेज पहुंची। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया।     
विज्ञापन


गांव दूधाहेड़ी के रहने वाले कुछ भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम से मंसूरपुर के एक इंटर कालेज में भारी अनियमितताएं होने की शिकायत की थी। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच सीडीओ अंकित अग्रवाल को सौंपी थी। 

सोमवार को सीडीओ अग्रवाल टीम के साथ कॉलेज में जांच-पड़ताल करने पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान प्रधानाचार्य की सीडीओ से नोकझोंक हो गई। सीडीओ ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने सीडीओ के कहने पर प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह भी थाने पहुंच गए। उन्होंने प्रधानाचार्य से बातचीत की। प्रधानाचार्य ने भरोसा दिलाया कि वे शिकायत की जांच कराने में टीम का साथ देंगे। इसके बाद पुलिस ने मुचलका भरवाकर प्रधानाचार्य को थाने से छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें