फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटौली के ग्रामीणों का सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते अग्र समाज के लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
खटौली के ग्रामीणों का सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। नागल के गांव खटौली के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर निर्दोष लोगों को जेल भेजने का आरोप लगाकर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
पूर्व विधायक एवं सपा नेता शशीबाला पुंडीर के नेतृत्व में खटौली के ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर नागल पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण फैयाज, जूला, शमशाद आदि ने बताया बीती 8 अक्तूबर को गांव में दो पक्षों के बीच पानी को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन बाद में समझौता हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वह समझौतानामा थाने में जमा कराने पहुंचे तो वहां मौजूद दरोगा ने समझौता जमा करने की एवज में उनसे सुविधा शुल्क की मांग की। जब उन्होंने सुविधा शुल्क देने से इंकार किया तो आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कर लिया। साथ ही पांच बेनुगाह लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद पूर्व विधायक के साथ ग्रामीणों ने सीओ रजनीश उपाध्याय से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। शशीबाला पुंडीर ने कहा किसी भी ग्रामीण का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वह डीजीपी और डीआईजी को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ रजनीश उपाध्याय ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है। प्रदर्शनकारियों में सपा के जिला महासचिव सिकंदर अली, हसनैन गौड, मो. तालिब हसन, कंवरपाल, राकेश, रामसिंह, इस्लाम मलिक, तहसीन प्रधान, महमूद हसन, मंजूर हसन व ताहिर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें