मिशन शक्ति अभियान पर वेबिनार
देवबंद। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के विषय में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के मान-सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को लेकर चर्चा की गई।
वेबिनार में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलपुर की कुमारी मायावती ने कहा कि महिला को हर क्षेत्र में आगे आना होगा। आर्थिक आत्मनिर्भरता ही उनके आत्म सम्मान के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। प्राचार्य मोनिका सिंह ने कहा कि अभिभावकों को इस मुहिम में साथ ही नहीं देना बल्कि बालक बालिका का भेदभाव भी मिटाना होगा तभी यह मिशन पूर्ण होगा। अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. भावना यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा तथा उनका आत्म सम्मान विकट समस्या बनती जा रही है। वेबिनार में छात्र-छात्राएं भी अभिभावक के साथ उपस्थित रहे। इसमें डा. टीना डा. कुसुमलता, प्रोफेसर समता तोमर, प्रोफेसर विनीत कुमार, दिलीप कुमार, विकास चंद शर्मा आदि शामिल रहे।