फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन नदी के उदगम स्थल देखने जिला शामली के लोग पहुंचे

विज्ञापन
खतौली के गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी के उदगम स्थल को देखते गैर जनपदों के ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। गांव अंतवाड़ा में पुनर्जीवित नागिन नदी के उद्गम स्थल की मुख्य धारा को देखने शामली के अलावा अन्य जनपदों से भी लोग पहुंचे। मुख्य धारा के शुद्ध जल को देखकर उन्होंने भी नदियों के लिए श्रमदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बता दें कि नीर फाउंडेशन के प्रयासों से नदी के उद्गम स्थल से जल प्रवाह फिर बह निकला है। तभी से नदी के उद्गम स्थल से मुख्य धारा को देखने के लिए लोग आ रहे हैं। 13 दिसंबर को बागपत की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटर दादियों चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर ने भी गांव में पहुंचकर उद्गम स्थल की मुख्य धारा को देखा था। उन्होंने भी नदियों के लिए श्रमदान करने की बात कही थी। रविवार को शामली के गांव जसाला निवासी रकम सिंह, सुरेंद्र सिंह के अलावा गांव शाहपुर से मेहर सिंह व विकास खारी के अलावा अन्य जनपदों के लोग भी नदी के उद्गम स्थल की मुख्य धारा को देखने पहुंचे। इन लोगों ने नदियों के लिए श्रमदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें