फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली उपचुनाव: साइकिल से बूथ पर पहुंचे 90 वर्षीय महक सिंह, राष्ट्रहित में किया मतदान

Mon, 05 Dec 2022 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

खतौली विधानसभा उपचुनाव में तीन बजे तक करीब 40% मतदान हो चुका है। सराय रसूलपुर, सोंटा, मंसूरपुर खतौली, जानसठ, सिखेड़ा समेत विभिन्न गांव के 369 बूथ पर वोटर मतदान कर रहे हैं। 90 वर्षीय बुजुर्ग महकसिंह साइकिल चलाकर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदाता मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। खतौली विधान सभा क्षेत्र के सोंटा निवासी 90 वर्षीय महक सिंह साइकिल चलाकर मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। महक सिंह साइकिल चलाने का आज भी शौक रखते हैं। वह भारत के तीर्थ स्थलों और महानगरों में साइकिल से लंबी यात्रा कई बार कर चुके हैं।

 

सोमवार को सोंटा में पोलिंग बूथ पर भी महक सिंह शान से साइकिल पर मतदान करने पहुंचे। कहते है कि सड़कों का विकास, महंगाई पर लगाम और किसान मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। मतदान करना राष्ट्र हित में जरूरी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli Election: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

सोंटा में मतदान के बाद केंद्र से बाहर आने पर महक सिंह को कुरेदा तो बोले मुद्दे तो बहुत है, पर चुनाव में प्रत्याशी देखा जाना भी जरूरी है। गांव की बदहाल सड़क का निर्माण होना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महक सिंह पिछले सात दशक से मतदान करते आ रहे हैं। साइकिल चलाने के शौकीन बुजुर्ग महक सिंह बताते हैं कि उन्होंने पूरे गांव में चुनाव की पर्चियों को वितरण किया। साइकिल से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। चाहे वह गोमुख, हो या फिर उज्जैन और प्रयागराज हर यात्रा को उत्साहपूर्वक साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। बकौल महक सिंह चुनाव जीतने के बाद आम जन के मुद्दों को नहीं भूलना चाहिए, ताकि जनप्रतिनिधियों पर भरोसा कायम रह सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें