नालंदा पब्लिक स्कूल में तीन दिन से चल रही थी खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हौसलाअफजाई की। शॉर्टपुट में ब्रह्मपुत्र सदन के बच्चों ने बाजी मारी।
खेल प्रतियोगिता में नर्मदा, अलकनंदा, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र सदनों में शामिल कक्षा वार बच्चों ने लंबी कूद, बैडमिंटन, टंगड़ी दौड़, गोला फेक, खो-खो, रिले रेस, 100 और 200 मीटर दौड़, रस्साकशी आदि में दमखम दिखाया। शॉर्टपुट में ब्रह्मपुत्र सदन के रूद्राक्ष त्यागी, हर्ष चौधरी एवं अलतमस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अपेक्षा सिंह अव्वल रही। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आसिफ, अक्षत सिंघल, कुशाग्र त्यागी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल में युवराज एवं रणवीर वर्मा विजेता रहे।
गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा के प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से अनुशासन की सीख मिलती है। विद्यार्थी बेहतर स्वास्थ्य, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों में दिलचस्पी दिखाए। गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, राखी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी, जेबी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वचन सिंह वर्मा, मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली के प्रबंधक अनिल आर्य, सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल पीनना के प्रबंधक संदीप मलिक, ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आजादवीर सिंह, गुरुराम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश चंद डोभाल, न्यू वेल्किन से मनीष कुमार एवं केके आनंद, आईजी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर, स्कूल प्रबंधक विनेश त्यागी, डायरेक्टर प्रवीण त्यागी एवं पंकज त्यागी, शारीरिक एवं खेल शिक्षक विनीत त्यागी, वैभव त्यागी, अर्जुन शर्मा, अंकुर चौधरी आदि मौजूद रहे।