फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामोश वोटरों ने बूथ पर तोड़ी चुप्पी, चौंकाएंगे नतीजे    

Tue, 14 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
वोट डालकर लौटी युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी रणभूमि में प्रत्याशियों ने अंतिम क्षणों में खूब शोर-शराबा किया। मगर इस बार मतदाताओं ने मन की थाह नहीं लगने दी। खामोश रहने वाले वोटरों ने बूथों पर पोलिंग से चुप्पी तोड़ी। खतौली विधानसभा के दर्जनभर बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक वोटरों ने मतदान के पर्व में भाग लिया है, जबकि खेड़ा चौगावां के बूथ पर यह आंकड़ा 89.81 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पूरी विधानसभा में केवल पांच ही बूथ ऐसे हैं, जिन पर 55 प्रतिशत से कम वोट पड़े हैं।  
विज्ञापन

          
यूपी 2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने कई स्तर पर प्रत्याशियों के पेंच कसे रखे। खर्च सीमा भी 28 लाख रुपये दी गई। सियासी रणभूमि का सरताज बनने के लिए प्रत्याशियों ने मतदाताओं की गणेश परिक्रमा कर मन में छिपे राज जानने की भरसक कोशिशें कीं। वोटरों को अपने पाले में करने के लिए कई हथकंडे अपनाए गए, लेकिन, खामोश मतदाता ने भनक नहीं लगने दी कि इस बार मन में क्या चल रहा है।

अब मतदान के आंकड़े बता रहे हैं कि चुनावी नतीजे चौंकाने वाले रहेंगे। राजनीति के पंडितों का भी गुणा-भाग हकीकत से कोसों दूर रहेेगा। प्रशासन ने सोमवार को बूथवार पड़े वोटों का आंकड़ा और प्रतिशत रिकार्ड जारी किया है। उसके आधार पर शहर-देहात में बूथों पर वोटों की बारिश हुई है। खतौली विधानसभा के गांव खेड़ा चौगांवा में 81.89 प्रतिशत सबसे अधिक पोल दर्ज किया गया है। गुजरहेड़ी माजरा तालड़ा के बूथ पर 87.30, सैदीपुर राजू में 87.9, अभिपुरा में 84.8, दक्षिण भायंगी में 85.75, खानजहांपुर में 84.40 बुआड़ा खुर्द में 83.87, लाडुपर में 82.67, शेखपुरा में 82.92, याहियापुर में 82.97, चितौड़ा में 82.61, वाजिदपुर खुर्द में 82.79,
विज्ञापन


खतौली के जामे उल-उलूम स्कूल में 82.08, टबीटा गांव में 82.24, समौली में 81.39, रामपुर में 81.05, रूकनपुर में 80.10 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। वहीं, विधानसभा में केवल शेखपुरा के गुरुनानक बूथ पर 50.22, बेहड़ा आसा में 53.82, राय बहादुर ईश्वरदास सहानी खतौली ग्रामीण के बूथ पर 52.59, प्राथमिक विद्यालय अपर इंडिया शुगर मिल के बूथ पर 55.91 प्रतिशत मतदान किया गया है। प्रतिशत के आंकड़ों पर गौर करे तो चुनावी परिणाम चौंकाने वाले सामने आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें