फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के कारण शहर के हालात हुए बदहाल  

Tue, 14 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। यातायात विभाग द्वारा बनाई गई व्यवस्था बेकार साबित हो रही है। जाम के कारण शहर के हालात बदहाल नजर आने लगे हैं। सोमवार को भी शहर में मालवीय चौक, शिव चौक, मीनाक्षी चौक आदि स्थानों पर जाम के कारण राहगीर हलकान रहे।    
विज्ञापन

  
शहर के भीतर मालवीय चौक, बचन सिंह चौक, बाला जी चौक पर रोजाना दोपहर के समय जाम लगना आम बात हो गई है। एसएसपी के आदेश पर यातायात विभाग के कई जगहों पर वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया था, लेकिन रोजाना लगने वाले जाम प्लान को ध्वस्त कर दिया है। यातायात व्यवस्था में लगाए गए पुलिस कर्मी चुनाव की ड्यूटी के कारण बाहर जिलों में चले गए, जिस कारण शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

सोमवार को कई दिनों बाद स्कूल खुले थे। साथ ही चुनाव के बाद सरकारी ऑफिस और बाजार भी खुले। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर कई जगहों पर जाम लग गया। बचन सिंह चौक से लेकर बालाजी चौक तक भारी जाम लग गया। आड़े तिरछे वाहनों के कारण जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जाम में फंसे  लोग एक दूसरे से उलझते नजर आ रहे थे। चंद पुलिस कर्मियों ने मुश्किल से लोगों को शांत किया। शिव चौक, झांसी रानी चौक, मीनाक्षी चौक पर काफी समय तक जाम के हालात रहे। जाम के कारण शहर के हालात बदहाल नजर आने लगे है। लोगों का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी के दौरान शहर में कई जगहों पर रोजाना जाम लग जाता है। जाम से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें