फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खताैली: मुनाफा देने का लालच देकर 3.39 लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 07:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के खताैली में साइबर फ्राॅड का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक शख्स से क्रिप्टो करेंसी में पैसा इनवेस्ट कर मुनाफा देने का झांसा देकर 3.39 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली में क्रिप्टो व्यापार में पैसा लगाकर उस पैसे पर मुनाफ देने का झांसा देकर ठग ने 3.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला सैनी नगर निवासी अभिषेक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 14 अगस्त 2024 को एक टेलीग्राम पर संपर्क हुआ, जिसमें एक कंपनी के बारे में बताया गया, जो क्रिप्टो में व्यापार करती है। ठगों ने कम रुपये जमा करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया। 

यह भी पढ़ें: Bijnor: प्यार के दुश्मन बने परिजन, विवाहित जोड़े को बीच चाैराहे पर सरेआम पीटा, इतनी थी दंपती की खता

विज्ञापन
Trending Videos

 ठग ऐसे जाल में फंसाया
मोटे मुनाफे का झांसा देने के बाद ठग ने बड़ा लेनदेन करने को कहा, जिस पर उसने मना कर दिया। ठग ने कहा कि अगर वह लेनदेन नहीं करेगा तो उसको पिछला मुनाफा तथा लगाए गए पैसे नहीं दिए जाएंगे। ठग ने उसे अपने जाल में फंसाते हुए कई बार में ऑनलाइन के माध्यम से अलग-अलग नंबरों पर 3.39 लाख रुपये जमा करा लिए। 

रुपये जमा करने के बाद जब पीड़ित ने अपना मुनाफा मांगा तो उसे कोई भुगतान नहीं किया गया। ठग उससे और अधिक पैसा मांगते रहे। इसके बाद पीड़ित को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मोबाइल हैक कर 40 हजार रुपये की ठगी
खतौली के ही मोहल्ला सराफान निवासी मोहम्मद उस्मान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मोबाइल पर आनलाइन मोबाइल खरीद रहा था। जिसका उसने आर्डर कर भुगतान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर दिया।

जब उसने अपना आर्डर चेक किया तो उस पर पता खतौली के स्थान पर झारखंड निवासी राहुल कुमार का आया। पीड़ित का मोबाइल फोन हैक कर हैकर ने दो मोबाइल फोन और आर्डर किए। जिनकी कीमत 22107 तथा 17849 थी। हैकर ने उसका मोबाइल हैक कर उससे 40 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें