फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खाप चौधरी डॉ. सोनू बोले- कश्यप समाज को आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं

Wed, 03 Jan 2024 07:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप ने कहा कि अगर कश्यप समाज को आरक्षण नहीं दिया तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते कश्यप समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप ने 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन जातियों को आरक्षण नहीं मिला तो वे भाजपा को वोट भी नहीं देंगे।

विज्ञापन


कश्यप समाज के लोग बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दे रही है। वर्ष 1994 से आज तक कश्यप समाज की 17 उपजातियां आरक्षण की मांग करती आ रही हैं। 2017 में प्रदेश के मुख्यमंत्री से इन जातियों को आरक्षण मिलने की उम्मीद की थी। सभी जातियों ने शत-प्रतिशत भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कश्यप ने कहा कि 17 जातियां प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर निर्णायक भूमिका में निवास करती हैं। इन जातियों को आरक्षण नही मिला तो आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अरुण कुमार को कश्यप समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन उनके माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। इस मौके पर डॉ. सोनू कश्यप, सुशील कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, विनोद कश्यप, आदेश कश्यप, श्यामलाल व जयभगवान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें