फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल में खाईखेडी मिल को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल में खाईखेड़ी मिल को पहला स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी सहारनपुर मंडल में चीनी की रिकवरी में पहले स्थान पर रही है। प्रदेश में 14 चीनी मिलों में 12 प्रतिशत से ऊपर की रिकवरी रही है, जिनमें खाईखेड़ी भी शामिल है। प्रदेश में पहला स्थान गोंडा जिले की मेजापुर चीनी मिल का रहा है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी के अनुसार गन्ने से चीनी की रिकवरी में इस बार जिले की खाईखेड़ी चीनी मिल में रिकवरी का औसत 12.22 प्रतिशत रहा। जिले की यह एक मात्र चीनी मिल है, जिसकी टोटल रिकवरी 12 प्रतिशत से ऊपर रही है। मंडल में भी अकेली यही चीनी मिल ने जिसने 12 प्रतिशत को क्रास किया है। प्रदेश में कुल 14 चीनी मिल ऐसी है, जिन्होंने 12 प्रतिशत से ऊपर की रिकवरी पाई है। प्रदेश में पहले स्थान पर गोंडा जिले की मेजापुर चीनी मिल रही है। इसकी रिकवरी 12.54 प्रतिशत रही, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

-------------
चीनी मिल जिला रिकवरी प्रतिशत
खाईखेड़ी मुजफ्फरनगर 12.22 प्रतिशत
सवितगढ़ बुलंदशहर 12.11 प्रतिशत
अगौता बुलंदशहर 12.00 प्रतिशत
बिलाई बिजनौर 12.37 प्रतिशत
बहादरपुर बिजनौर 12.43 प्रतिशत
कुंदकी बिजनौर 12.01 प्रतिशत
स्नेरोड बिजनौर 12.08 प्रतिशत
चंदनपुर अमरोहा 12.25 प्रतिशत
बिलारी मुरादाबाद 12 05 प्रतिशत
फरीदपुर बरेली 12.39 प्रतिशत
बरसोड़ा पीलीभीत 12.04 प्रतिशत
कुंभी लखीमपुर 12.34 प्रतिशत
रामगढ़ सीतापुर 12.16 प्रतिशत
मेजापुर गोंडा 12.54 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें