क्षेत्र में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि 27 अगस्त 2013 को कवाल के मजरे मलिकपुरा के ममेरे और फुफेरे भाई सचिन और गौरव के साथ हुए झगड़े में कवाल का शाहनवाज मारा गया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कवाल के मुख्य चौराहे पर सचिन और गौरव की हत्या कर दी थी। इसके बाद उठी चिंगारी से मुजफ्फरनगर जल उठा था। इसकी आंच आसपास के जनपदों में फैल गई थी।
मृतक गौरव के पिता रविंद्र चौधरी ने बताया कि मलिकपुरा में सोमवार को दसवीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। पुण्यतिथि में परिवार के लोगों के अलावा रिश्तेदार, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता और नेताओं सहित क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य लोग भाग लेने पहुंच रहे हैं। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि पुण्यतिथि को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गांव कवाल के अलावा मजरे मलिकपुरा जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।