फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कटारिया ही रहेंगे जिलाध्यक्ष, हर सीट पर दावा करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के बदलने का फैसला स्थगित कर दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में इस पर सहमति जताई गई। जिले की जिम्मेदारी फिलहाल सतपाल कटारिया के पास ही रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सीट पर कांग्रेस चुनाव की तैयारी करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रत्येक सीट पर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिलाध्यक्षों के बदलाव से इन्कार कर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अपने-अपने जिले में प्रत्येक सीट पर पैनल बनाकर भेजें। शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि समन्वय के साथ वर्तमान जिलाध्यक्ष ही चुनाव कराएंगे।
विज्ञापन

उधर, सतपाल कटारिया का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर मनोज चौधरी, राजीव राठी, डॉ. अशोक कुमार, अखिल राणा, सतीश सहरावत, अनिल चौधरी, अब्दुल्ला आरिफ, कमल मित्तल, हरेंद्र त्यागी, मदन कौशिक, राकेश पुंडीर ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें