फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा नौ और दस की बालिकाओं के लिए प्रवेश भी प्रारंभ
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज बिटावदा में कक्षाएं भी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गांव बिटावदा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुल गया है। शिक्षा विभाग ने कक्षा नौ और दस की बालिकाओं के लिए प्रवेश प्रारंभ कर दिए हैं। कक्षाएं पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज बिटावदा में शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में पहले से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुले हैं। इनमें कक्षा 6-8 तक की बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करती हैं। उच्च शिक्षा के लिए बालिकाओं को अन्य विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करनी पड़ती थी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को आने व जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस कारण कुछ अभिभावक अपनी बालिकाओं को आगे की शिक्षा नहीं दिलाते थे। परंतु अब इस शैक्षिक सत्र से गांव विटावदा में कक्षा 9 से 10 तक की आवासीय बालिका विद्यालय खुल गया है। इसकी कक्षाएं पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज बिटावदा में शुरू हो गई है। एबीएसए कमलेश बाबू ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में ही बालिकाओं के लिए आवास, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं के पंजीकरण प्रारंभ कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें