फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले की तैयारियां सुचारु नहीं होने पर उठाए सवाल

विज्ञापन
शुकतीर्थ में गंगा घाट पर मेले की तैयारियों को लेकर बेरिकेडिंग करते कर्मचारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मेले की तैयारियां सुचारु नहीं होने पर उठाए सवाल
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर गंगा घाट पर बेरिकेडिंग का कार्य आरंभ हो गया है। मेले की तैयारियों को लेकर शुकतीर्थ मेें अधिकारियों और कर्मचारियों के नदारद रहने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। वहीं, संतों में भारी नाराजगी बनी हुई है। आश्रम पीठाधीश्वर, धर्मशाला और मंदिर संचालकों ने अपने स्तर पर अपने परिसरों में साफ-सफाई कराने में व्यस्त हैं।
पौराणिक धर्मनगरी शुकतीर्थ में प्रतिवर्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। मेला में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु अपने-अपने वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी, बैल तांगा आदि मोटर वाहनों से आकर मेला परिसर और गंगा रेती में अपना डेरा जमाते हैं। मेले में महिलाएं, युवतियां और युवक आदि हाट बाजार में घूमकर सामानों की खरीदारी करने में लगे दिखाई देते हैं। परिजन साथ आए बच्चों को खिलौने दिलाकर झूलों आदि में बैठाकर आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन

गंगा घाट पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की गहरे पानी की सुरक्षा आदि के लिए बेरिकेडिंग ठेकेदार संजय चौहान के दिशा निर्देशन में कर्मचारी बॉबी, यशपाल, सुनील, कुलदीप, दिनेश, अंकित, रामधन, सुमित, अमर आदि ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। मुख्य मेला गंगा स्नान 12 नवंबर को होगा, लेकिन मेले की तैयारियों में मेले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह है कि सोमवार को किसी ने मौके पर तैयारियों का जायजा लेना उचित नहीं समझा। नगर के ग्रामीण मनोहर लाल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, विकास बालियान, ज्ञान सिंह सेनी, पूर्व प्रधान नीरज रायल, शरद शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, विपिन चौधरी, कंवरपाल सेनी आदि ने जिलाधिकारी कुमारी सेल्वा जे से मेले की चौपट तैयारियों का संज्ञान लेकर कार्य कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करेंगे
महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपाल दास महाराज, स्वामी गोवर्धनदास महाराज, भक्ति भूषण शास्त्री, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी पुरुषोत्तम गिरि महाराज, अजय कृष्ण शास्त्री, स्वामी सत्यानंद महाराज, स्वामी लोकदास महाराज, स्वामी गीतानंद गिरि महाराज, स्वामी पूर्णा गिरि महाराज आदि संतों ने मेले की तैयारियों में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें