फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के बीच घर लौटे कपिल देव

विज्ञापन
शिव चौँक पर राज्यमंत्री कपिल देव का फूल मालाओं से स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आतिशबाजी के बीच घर लौटे कपिल देव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का समर्थकों ने अभिनंदन किया। जुलूस में राज्यमंत्री का काफिला शहर के शिव चौक पहुंचा। पूजा-अर्चना के बाद राज्यमंत्री गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां देर रात तक आतिशबाजी की गई।
मेरठ से भंगेला चौकी, खतौली, तिगाई, खतौली चौराहा, मंसूरपुर होते हुए राज्यमंत्री का काफिला वहलना चौक पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहलना चौक से खुली गाड़ी में राज्यमंत्री शिव चौक तक पहुंचे। इस बीच जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। शिव चौक को गुब्बारों से सजाया गया था। मंत्री के पहुंचते ही आतिशबाजी की गई। मिठाई बांटी गई। राज्यमंत्री ने शिव चौक पर पूजा-अर्चना की। रोहताश पाल, विशाल गर्ग, सुखदर्शन, सुनीता मलिक, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, प्रमोद कुमार, सरिता गौड़ मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलेगी भाजपा : कपिल देव
राज्यमंत्री बनने के बाद लौटे सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलकर आमजन के कल्याण के लिए कार्य किए जाएंगे। युवाओं को रोजगार और रोजगारपरक शिक्षा दिलाई जाएगी।
खतौली और भैंसी में किया गया अभिनंदन
खतौली। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और खतौली विधायक विक्रम सैनी का कस्बे में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भैंसी में राजू अहलावत के नेतृत्व में स्वागत हुआ। आधारशिला संस्था के पदाधिकारियों व छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट मंत्री कपिल देव अग्रवाल का तिलक सत्कार किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित जैन, पूर्व जिलामंत्री मदन छाबड़ा, राकेश प्रजापति मोहित जैन, अमित त्यागी, प्रताप वाल्मीकि, प्रमोद शर्मा, उमेश कुमार, सुधीर धारीवाल, विनोद राजपूत, गुरुदत्त अरोरा, अश्विनी वाल्मीकि, ऋषभ जैन, सुधीश पुंडीर, नीटू उपाध्याय, अमित उपाध्याय, भोपाल सिंह, पंकज भटनागर, मनोज सैनी, श्याम रहेजा और विनीत ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन

मंसूरपुर में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश
मंसूरपुर। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का लखनऊ से मुजफ्फरनगर आते समय नेशनल हाईवे मंसूरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष मनोज राठी, वीर सिंह कश्यप, नंद किशोर पांचाल, सतीश भगत, पूनम चौधरी, यस गोयल, राखी वाल्मीकि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें