फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : 27 तक नहीं चलेंगी ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन माह की कांवड़ यात्रा में बढ़ती शिवभक्तों और झांकियों की संख्या को देखते हुए शहर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल से मीनाक्षी चौक तक रविवार से ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। शिव चौक के आसपास के पांच मार्गों पर 27 फरवरी तक ई-रिक्शा नहीं चलेगी।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। झांकियां लेकर भी कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों के शिवभक्त गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार ने बताया कि रविवार शाम छह बजे से 27 फरवरी दोपहर 12 बजे तक नई व्यवस्था लागू रहेगी। निर्देश का उल्लंघन करने पर ई-रिक्शा को सीज कर दिया जाएगा। पुलिस कांवड़ रूट पर चेकिंग अभियान चलाएगी। कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या की वजह से एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें