फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गुर्दा ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर ठगे छह लाख

Sat, 22 Feb 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार निवासी बीमार एक महिला को गुर्दा ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर मेरठ के तीन डॉक्टरों की मदद से एक युवक ने सवा छह लाख रुपये ठग लिए। थाना खालापार पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

योगेंद्रपुरी निवासी अधिवक्ता इनाम इलाही त्यागी ने यह मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी पुत्रवधु गुर्दे खराब होने के कारण बीमार है। मेरठ निवासी रिश्तेदार दानिश मेरठ में सहारा पैथोलॉजी चला रहा है। जिस पर डॉक्टर आरिफ है। मार्च 2024 में दानिश और उसकी किठौर निवासी सास आशय घर पर आए थे। आशय उनकी पुत्रवधु की ताऊ की बेटी है।
आशय ने उनकी पुत्रवधु को गुर्दा देने की बात की। इस बारे में उन्होंने डॉक्टरों से भी संपर्क होना बताया था। मेरठ के डॉक्टर वैभव के खाते में पांच हजार भी उनसे जमा कराए। बताया कि जल्द ही उन्हें गुर्दा ट्रांसप्लांट के बारे में पूरा प्लान बताया जाएगा।
विज्ञापन

आरोप है कि एक दिन दानिश के साथ आकर डॉक्टर वैभव एवं उनकी एक जूनियर महिला डॉक्टर ने पूरा प्लान बताया। उनसे तीस लाख रुपये मांगे गए। दस लाख बतौर एडवांस मांगे। आरोपियों गेटवैल क्लीनिक गुरुद्वारा रोड मेरठ के डॉक्टर रोहित, डॉक्टर वैभव और डॉक्टर आरिफ, दानिश और आशय ने कई बार में सवा लाख छह लाख रुपये ले लिए। मेरठ बुलाकर पीड़िता की जांच भी की गई। जल्द काम होने का आश्वासन दिया।
काफी समय बीतने पर जब काम के लिए दबाव बनाया तो बहाने बनाए जाने लगे। गुर्दा देने की सहमति देने वाली महिला आशय ने भी संपर्क करने पर कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया। तब जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों का मेरठ में पूरा रैकेट है। पीड़ित पक्ष ने इस बारे में एसएसपी अभिषेक सिंह से संपर्क किया। तब खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें