अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया की हत्या से लोगों में गुस्सा है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम डीएम चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन दिया गया। कन्हैया के हत्यारों को तत्काल पर फांसी पर लटकाने की मांग की गई।
राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि देश में जेहादी मानसिकता अपने पैर पसार रही है। आरोप लगाया कि एक धर्म के लोगों की कट्टरता चरम पर है। लखनऊ में कमलेश तिवारी, महाराष्ट्र में साधु संतों की हत्या शर्मनाक घटनाएं हैं। उदयपुर की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पूरे भारत में शुक्रवार के दिन भय का माहौल पैदा किया जाता है। राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद मांग करती है कि हत्यारों को यथा शीघ्र फांसी की सजा दी जाएं। कन्हैया के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएं। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार, रीना, पवन मित्तल, नीरज सैनी, देशराज चौहान आदि शामिल रहे।