फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलदीप ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलदीप ने बाजी मारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। कमलदीप ने 87.06 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लवी 86.3 प्रतिशत अंक एवं तानिया 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। महाविद्यालय द्वारा इन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तीन मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, माता-पिता का आशीर्वाद और गुरुजनों द्वारा दिए गए ज्ञान को बताया। कहा कि अध्ययन के प्रति प्रतिबद्धता, माता-पिता का सहयोग और कॉलेज के माध्यम से मिलने वाली उच्चस्तरीय शिक्षा के कारण ही परीक्षा में सफलता हासिल कर पाए हैं। संस्था निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने सभी का उत्साहवर्द्धन किया। प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के असीम अवसर हैं। इस मौके पर भानु प्रताप वर्मा, मंदीप कुमार, संदीप राठी, आयशा परवीन, जगमेहर गौतम, टीना अग्रवाल, ऊषा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें