फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कालका रही रदद, इंदौर एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें पहुंची लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं और बच्चों को हुई परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। हिमाचल के कालका से आकर दिल्ली जाने वाली कालका एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रही। इंदौर एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें लेट पहुंची। ट्रेन का इंतजार करने वाले महिलाओं और बच्चों को परेशानी हुई।

इंदौर से अमृतसर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटा, मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल 40 मिनट, गुजरात के कोरबा जंक्शन से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा व ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सात घंटा लेट रही।
विज्ञापन




बचन सिंह कॉलोनी निवासी मोनू को शाम के समय उत्कल एक्सप्रेस से सहारनपुर जाना था। वह साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन सात घंटा लेट है। उन्होंंने कहा कि सहारनपुर जाने में उन्हें रोडवेज बस में डेढ़ घंटा लगेगा। अब वह रोडवेज से जाएंगे।



उधर, दोपहर बारह बजे हिमाचल के कालका से दिल्ली जाने वाली कालका एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। इस ट्रेन में जाने के लिए कई यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन की स्थिति की जानकारी मिलने पर वापस चले गए।
विज्ञापन





रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी ने ट्रेनों के लेट चलने के कारण के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया। कहा कि ट्रेनों केे लेट चलने के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें