काली नदी के घाट का निरीक्षण करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
काली नदी घाट का होगा सौंदर्यीकरण
मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण और नगर पालिका अधिकारियों को काली नदी के घाट पर सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ काली नदी के निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि काली नदी घाट के पास काली माता का मंदिर होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही लगी रहती है। घाट का सौंदर्यीकरण बेहद जरूरी है। इसके बाद ईदगाह पहुंचकर उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जताई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरएस राठी को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने के निर्देश दिए।