फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सद्भावना कबड्डी मैच में काकड़ा ने की जीत हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। गांव रसूलपुर जाटान व गांव काकड़ा के बीच खेले गए सद्भावना महिला कबड्डी मैच में काकड़ा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में तीन अंकों से विजय हासिल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान स्थित किसान कबड्डी क्लब के कोच सुनील कुमार ने बताया कि किसान कबड्डी क्लब के मैदान पर रसूलपुर जाटान व काकड़ा की महिला कबड्डी टीमों के बीच सद्भावना मैच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सद्भावना कबड्डी मैच में काकड़ा ने 41 अंक प्राप्त कर कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में रसूलपुर जाटान को तीन अंकों से पराजित किया। उन्होंने बताया कि काकड़ा महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी वर्षा, रिया बेस्ट रेडर, सोनम व शिवानी बेस्ट डिफेंसर रही। गांव रसूलपुर जाटान की अंजलि, जेन्सी व वंशु बेस्ट रेडर, वंशिका व आरजू बेस्ट डिफेंसर रही। सद्भावना महिला कबड्डी मैच के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति बैंक मैनेजर नरेश पाल ने दोनों टीमों की महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सद्भावना कबड्डी मैचों के आयोजन से जहां प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वहीं खिलाड़ी अनुशासन में रहकर अपने खेल में सुधार करता है। इस दौरान सत्येंद्र प्रधान, महिपाल सिंह, पुष्पेंद्र बालियान, जगत राम व जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें