बैडमिंटन में ज्योति और टेबिल टेनिस में देव विजेता
मुजफ्फरनगर। गांधी पालीटेक्निक में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद समारोह का बुधवार को समापन हो गया। बैडमिंटन एकल में ज्योति तथा टेबिल टेनिस में देव चौधरी विजेता रहे। शास्त्री हाउस को 83 प्वाइंट्स के साथ विजेता घोषित किया गया।
बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में ज्योति तथा शैफाली कोठारी, टेबिल टेनिस एकल छात्र वर्ग में देव चौधरी तथा आलोक कुमार यादव, छात्रा वर्ग में शैफाली कोठारी एवं ज्योति विजेता एवं उप विजेता रहे। टेबिल टेनिस डबल्स में आलोक कुमार यादव एवं समीर धीमान विजेता रहे। छात्रा वर्ग में ज्योति व स्वाति विजेता बनी। चैंपियनशिप में शास्त्री हाउस विजेता तथा आजाद हाउस उप विजेता रहा। दौड़, ऊंची कूद, गोलाफेंक आदि प्रतियोगिताओं के अंकों के आधार पर विशाल राठौर चैंपियन बने, जबकि छात्रा वर्ग में नीशू पाल विजेता रही। प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा, बृजेंद्र, आरके वर्मा, इशिता शर्मा, मनोज कुमार, अंकित सिंह, सचिन कुमार कश्यप, आरके मोघा, बबीता देवी, नरेंद्र पाठक आदि का सहयोग रहा।