फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत से हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में महिला की मौत से हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड स्थित अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला की प्रसव के करीब चार घंटे बाद अचानक मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले को किसी प्रकार संभाला।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा निवासी निसार फातिमा (26) पत्नी अली मोहम्मद को परिजनों ने बुधवार सुबह डिलीवरी के लिए शहर के जानसठ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर में महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद महिला को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। परिजनों के अनुसार, प्रसव के करीब चार घंटे बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी गई। आरोप है कि चिकित्सकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। कई बार कहने के बाद डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन भड़क उठे। परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर गांव चित्तौड़ा से अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि कुछ लोगों ने अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता की। सूचना पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित परिजनों की अस्पताल प्रबंधन से वार्ता चल रही है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें