जड़वड़ कटिया ने रसलूपुर की टीम को हराया
मोरना। गांव जड़वड़ में जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह ने कहा कि खेल हमारी प्राचीन धरोहर है, इसको संजोकर रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। युवा के लिए खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए मेहनत के बल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीवन में आगे बढ़े।
गांव जड़वड़ में सम्राट मीर भोज 53 किलोभार वर्ग में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उद्घाटन मैच में गांव जड़वड़ कटिया की टीम ने रसूलपुर की टीम को 57-38 से हराकर जीत का आगाज किया। जिसमें गांव रसुलपुर, बंशीपुरा, चितवाना, टंहेड़ा, राजकज्ब हरियाणा, सोनीपत, गदनपुरा, ककरौली, मेरठ, बसेड़ा, जड़वड् कटिया आदि की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में मनवीर सिंह, जयपाल, रघुवीर प्रधान, कनक सिंह, लीलू, ओम सिंह आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, कपिल, मास्टर सत्यजीत, नरेंद्र फौजी निर्णायक मंडल टीम में शामिल हैं।