फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबूतों के आधार पर नहीं दिया फैसला : महमूद मदनी

विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सबूतों के आधार पर नहीं दिया फैसला : महमूद मदनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सच्चाई और सबूतों के आधार पर फैसला नहीं दिया।
विज्ञापन

रविवार को बयान जारी कर महमूद मदनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों ने एक तरफ तो अपने फैसले में बाबरी मस्जिद के अंदर मूर्ति रखने और फिर उसे तोड़ने को गलत और जुल्म ठहराया है। दूसरी तरफ इसके विपरीत फैसला दे दिया। जब देश आजाद हुआ और भारतीय संविधान को लागू किया गया तो उस समय भी वहां मस्जिद थी। मदनी ने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गांगुली ने भी बयान दिया है कि इतिहास के विद्यार्थी होने के बावजूद उनके लिए यह फैसला न समझ में आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें