फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों से जुड़ें विद्यार्थी, हर शनिवार करें समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल किताबों से दूर होती युवा पीढ़ी को लेकर चिंतित नजर आईं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबों से जोड़ें और हर शनिवार इसकी समीक्षा करें। विद्यालयों में लाइब्रेरी एक्टिव की जाएं और अधिक किताबें लेने वालों को पुरस्कृत करें। जिले में चल रहे पढ़ो मुजफ्फरनगर अभियान में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में राज्यपाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों में किताबों के प्रति रुझान बढ़ाएं। शिक्षण संस्थाओं में पुस्तकालयों को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक किताबें छात्रों तक पहुंचाएं। प्रत्येक शनिवार को इसकी समीक्षा करते हुए ज्यादा किताबें लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाए, ताकि अन्य विद्यार्थियों में किताबों के प्रति लगाव बढ़े। किताब लेने वाले विद्यार्थी को नोट्स तैयार करने के लिए कहें। प्रकाशक का नाम, किताब के लेखक का नाम, किताब की कीमत आदि के बारे में छात्रों से नोट्स तैयार कराएं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि एक फरवरी को हुए पढ़ो मुजफ्फरनगर कार्यक्रम में माध्यमिक के 75 हजार तथा बेसिक शिक्षा विभाग के 50 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में ढाई लाख विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें