कल से शुरू होगा देवबंद-मुजफ्फरनगर के बीच डबल ट्रैक
मुजफ्फरनगर। देवबंद-मुजफ्फरनगर के बीच छह मार्च से डबल लाइन पर ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम अंतिम चरण में है। बुधवार को एडीआरएम हेमेंद्र सिंह ने यहां पहुंच कर दोहरीकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण को लेकर रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों में हलचल मची रही।
एडीआरएम हेमेंद्र सिंह ने मुजफ्फरनगर स्टेशन के अलावा बामनहेडी, रोहनाकलां और देवबंद स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उनके साथ अन्य विभागों के टेक्निकल, गैर टेक्निकल अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे। एडीआरएम ने मुजफ्फरनगर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने कंट्रोल पैनल, यार्ड आदि का निरीक्षण गया। यहां से वे बामनहेडी, रोहाना और देवंबंद स्टेशन पर निरीक्षण करने गए। उन्होंने बताया कि छह मार्च को सीआरए शैलेश पाठक का निरीक्षण होगा, उसके बाद मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच डबल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जतिन कल्याण सीनियर डीओएम, रश्मि कुमार सीनियर डीईएन, दिनेश भगत सीनियर डीओएम तथा संजीव कुमार सीएसटीई कंस्ट्रक्शन भी शामिल रहे।
आज भी रद्द रही कई ट्रेन
मुजफ्फरनगर। बुधवार को भी सुबह ग्यारह बजे से दुपहर तीन बजे तक का ब्लाक रहा। नतीजतन नई दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर, अंबाला-दिल्ली पैैसेंजर समेत कई ट्रेन रद्द रही। ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-