फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप से जेवर भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप से जेवर भरा बैग चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू स्थित ज्वेलरी शॉप से एक युवक सराफ की आंखों में धूल झोंककर नगदी व जेवर से भरा बैग चोरी कर ले उड़ा। सराफ ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कहारान निवासी कैलाशचंद वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी गांव सुजड़ू के मोहल्ला खेड़ापट्टी में ज्वेलरी शॉप है। शुक्रवार सुबह वे रोजाना की तरह घर से करीब 20 हजार की नगदी व करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात बैग में लेकर दुकान पर गए थे। दुकान खोलकर उन्होंने बैग अंदर अलमारी में रख दिया और काम करने लगे। सराफ के मुताबिक कुछ देर बाद उनकी दुकान के बाहर रखा स्टूल किसी ने चोरी कर लिया। जैसे ही वे दुकान का शटर नीचे डालकर स्टूल देखने बराबर में स्थित गली में गए, वहीं घूम रहे एक युवक ने शटर उठाकर दुकान की अलमारी में रखा नकदी व जेवरात का बैग निकाल लिया और फरार हो गया। शक होने पर सराफ तत्काल दुकान पर लौटा, लेकिन तब तक आरोपी बैग लेकर रफूचक्कर हो चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें