फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह का समापन

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में सम्मानित रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को जिला पंचायत सभागार में विधिवत समापन किया गया। एआरटीओ ने पूरे माह की कार्रवाई का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। डीएम व राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोडवेज कर्मियों को सम्मानित भी किया।
जनपद में चल रहे सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समापन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल व डीएम सेल्वा कुमारी जे के समक्ष एआरटीओ विनीत कुमार मिश्रा ने सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम व अन्य आयोजनों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। सड़क सुरक्षा माह के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुजफ्फरनगर व खतौली डिपो के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो से रोडवेज चालक शोकेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, पवन कुमार और परिचालक अनुज, रविंद्र व भोपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। वहीं, खतौली डिपो से चालक जयदेव, सौरभ और परिचालक दुर्गेश को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। खतौली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर, मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें