फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर जेवर और नगदी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कच्छाधारी गिरोह के चार बदमाशों ने तलहेड़ी चुंगी स्थित सईद मदीना कालोनी के एक मकान में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाते हुए वहां से सोने चांदी के आभूषण व नगदी लूट ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

तलहेड़ी चुंगी स्थित सईद मदीना कॉलोनी निवासी महताब ने बताया कि बुधवार की रात वह परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। रात्रि करीब 2.30 बजे चार बदमाश खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। बदमाशों ने कमरे में आकर उसे तथा पत्नी रिजवाना को गन प्वाइंट पर लेकर दोनों के हाथ पैर बांध दिए तथा मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाशों ने चाबी लेकर अलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवर तथा करीब 65 हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान लूट लिया। बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महताब ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसियों में जाग हो गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर उनके हाथ पैर खोले। महताब के मुताबिक बदमाशों की संख्या चार थी जो कच्छे पहने हुए थे। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की बाबत पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें