फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर के मोहल्ला लाल मोहम्मद में देर रात नकाबपोश तीन बदमाशों ने परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूट लिए। परिजनों को आतंकित करते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन



मोहल्ला लाल मोहम्मद में रहने वाले नाजिम ने सफेदा रोड पर 10 बीघा जमीन लगभग 2 करोड़ रुपए में बेची थी। बृहस्पतिवार को उनकी भांजी की शादी हुई थी। शुक्रवार को परिवार के लोग उसे ससुराल से लेने के लिए मुजफ्फरनगर गए थे ।

घर पर नाजिम, उनकी पत्नी शबीना सहित चार सदस्य मौजूद थे। देर रात एक बदमाश ने घर की घंटी बजाई। जैसे ही नाजिम की पत्नी ने दरवाजा खोला तभी तीन नकाबपोश बदमाश धक्का देते हुए महिला को हथियारों के बल पर आतंकित कर घर के अंदर ले गए। हथियारों के बल पर घर में मौजूद चारों सदस्यों को आतंकित कर एक तरफ बैठा दिया गया और लाखों रुपए के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जाते समय दरवाजे का बाहर का कुंडा लगा दिया गया। परिजनों ने दरवाजे को हिला हिला कर किसी तरह कुंडे को तोड़ दिया और बाहर आकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सीओ खतौली राम आशीष यादव व खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एवं नगर पालिका अध्यक्ष शाहनवाज भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें