राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के तत्वावधान में जाट सम्मेलन आयोजित हुआ। वक्ताओं ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों और आपसी रंजिशों को दूर करने पर ही समाज का विकास हो सकेगा। समाज के उत्थान के लिए रणनीति बनाई। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
रामलीला टिल्ला पर एक बैंक्वेट हाल में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि कर्नाटक के आनंदनाथ स्वामी रहे। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सबको एकजुट होकर आगे आना होगा, तभी विकास संभव है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन बालियान ने समाज के निर्बल युवाओं को फ्री शिक्षा देने के साथ निर्बल परिवार की बेटियों का सामूहिक विवाह किए जाने का आह्वान किया। साथ ही समाज में आपसी रंजिश को भी मिटाने पर जोर दिया।
इसके अलावा भी अनेक सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श कर कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में कई प्रांत के जाट समाज के चौधरियों ने शिरकत कर अपने विचार रखे। समाज के युवाओं को भी एकजुटता का संदेश दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जसबीर सिंह मखियाली और संचालन विकास मलिक ने किया। सम्मेलन में पुनीत मलिक, कैप्टन केएस चौधरी, अरविंद चौधरी, रामेश्वर, पूर्व विधायक राजेश तोमर, अनिल राठी, सत्येंद्र बालियान, अमित कुमार, आशीष प्रधान, अंकित सहरावत, इंद्रपाल सिंह खोकर, कपिल बालियान, जगत सिंह हुड्डा, कर्ण सिंह, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।