फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज हित के कार्यों में लगें युवा

विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते जनपद जाट महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा की युवा विंग का अध्यक्ष कुलदीप सिंह को मनोनीत किया गया है। जनपद जाट महासभा के जिला अध्यक्ष जगदीश बालियान ने उनके नाम की घोषणा की। उनको जल्द ही अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान कुलदीप सिंह ने युवाओं से समाज हित के कार्यों में लगने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बालाजी चौक स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने कहा कि जाट महासभा की दो विंग जनपद में काम कर रही हैं। इनमें महिला विंग की अध्यक्ष रचना सिंह हैं और युवा विंग इस समय खाली चल रही थी। नौ वर्षों तक अध्यक्ष रहे धर्मेंद्र तोमर को भारतीय युवा जाट महासभा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। समाज ने निकुंज चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वह अपने व्यक्तिगत कारणों से अब इस पद का निर्वहन करने में असमर्थता जता चुके हैं। ऐसे में युवा विंग को सक्रिय रखने और सामाजिक स्तर पर कार्य करने के लिए अब युवा विंग के जिला अध्यक्ष पद पर जानसठ क्षेत्र के गांव नंगला मुबारिक निवासी कुलदीप सिंह को मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर खतौली ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगबीर सिंह, सुंदर पाल सिंह, देवी सिंह, केडी सिंह, रामपाल वर्मा, संतोष वर्मा, राजेंद्र पाल, डॉ. रविंद्र सिंह, विरेंद्र पंवार, भोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें