फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मकानों पर जेसीबी चलवाकर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
शाहपुर में तालाब की भूमि पर किये गए अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तालाब पर बने आठ मकानों पर चली जेसीब
विज्ञापन

शाहपुर। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने पंचायत कर्मचारियों व पुलिस को साथ लेकर तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण वाले कई मकानों पर जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण हटवाया। टीम ने आठ मकानों का बाहरी हिस्सा गिरा दिया है। बाकी कब्जाधारियों को जल्द ही सरकारी भूमि खाली करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत की भूमि तालाब में दर्ज है। कुछ भूमि पर 14 लोगों ने कब्जा कर अपने आवास बना लिए। नगर पंचायत द्वारा अवैध निर्माण करने वाले सभी को लोगों को कब्जा हटाने की चेतावनी कई बार दी गई। सभी लोगों को नोटिस जारी किए गए। बुधवार को अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मी पुलिस बल के साथ तालाब की भूमि पर पहुंचे और जेसीबी चलवाकर बाबू, इलयास, कालू पुत्र शब्बीर, कालू पुत्र बशीर, रफीक, शफीक, दिलशाद व इसरार सहित आठ मकानों का बाहरी हिस्सा गिरा दिया। इनके सहित अन्य कब्जा कर निर्माण कार्य करने वालों को शीघ्र तालाब की भूमि खाली करने की चेतावनी दी। उधर, जिन लोगों के मकानों को गिराया गया, उनका कहना है कि उनके आवास दूसरे खसरा नंबर में दर्ज है। नगर पंचायत ने गलत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें