फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाट्योत्सव प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज अव्वल

विज्ञापन
भोपा के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय नाट्योत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनता इंटर कॉलेज की टीम ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित नाट्योत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। आजादी के इतिहास से हमें अपनी वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराना चाहिए। इसके बाद नाट्योत्सव पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं कनीज सुगरा, मंतशा और कनीज कोबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर भी जनता इंटर कॉलेज की ही प्रियांशी, मनीष वंशिका और वर्णिका की टीम रहीं। प्रतियोगिता का तृतीय स्थान स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं सोनिया, राधिका व तापसी ने हासिल किया।
कार्यक्रम पर्यवेक्षक एवं राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह ने कहा कि सभी को आजादी के रंगोत्सव में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। निर्णायक मंडल में अनीता देवी, सुचित्रा, प्रियंका राठी शामिल रहीं। उप-प्रधानाचार्य मानपाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर अनीश कुमार, रमन सिंह, सुमित कुमार, महेश कुमार, रामपाल, योगेश कुमार, अश्वनी कुमार, मंजू देवी, शिवानी, पूजा, स्वाति, शालिनी और रेनू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें