फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन रहा

विज्ञापन
जानसठ में पूर्णतया लॉकडाउन में बाजार बंद होने से सूनसान पड़ी सड़कें। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश पर दूसरे रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन रहा। पुलिस ने सड़कों पर वाहनों को भी नहीं चलने दिया। हालांकि पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। कस्बे के अंदर किसी भी वाहन को घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर डीएम ने पिछले रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन करने के आदेश दे दिए थे। प्रशासन का मकसद था कि सप्ताह में एक दिन का पूर्णतया लॉकडाउन रखने से वैश्विक कोरोना महामारी से लोगों को बचाया जा सकता है। रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन करने के लिए डीएम ने शनिवार को ही आदेश दे दिए थे। सिर्फ मेडिकल स्टोर, सब्जी, फल और किराना की दुकानें खुल सकीं। बाजार बंद होने से सड़कें सूनी पड़ी रही। इसके अलावा दिनभर पुलिस कस्बे में गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें