मुजफ्फरनगर। आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता की 11 जनवरी 2015 को घर लौटते हुए जानसठ रोड पर हत्या कर दी गई थी। नारायण साईं की जमानत याचिका पर दो माचंडीगढ़ हाईकोर्ट में आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं की जमानत याचिका को चुनौती देने के लिए हरियाणा पुलिस ने शहर के अखिल गुप्ता मर्डर केस के साक्ष्य जुटाए।र्च को सुनवाई होनी है।
देश के चर्चित मामले से जुड़े मुकदमे में हरियाणा पुलिस शनिवार को शहर में पहुंची। आसाराम बापू के रसोइए रहे अखिल गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता की दो साल पहले शहर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। अखिल दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद बापू और नारायण साईं के खिलाफ दर्ज मुकदमों में गवाह था। गुजरात एसटीएफ ने मार्च, 2016 में छतीसगढ़ के रायपुर से अखिल के हत्यारोपी पश्चिम बंगाल निवासी कार्तिक हलदार को गिरफ्तार किया था।
एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा हुआ था कि कार्तिक हलदार ने कैसे बापू और साईं के खिलाफ मुकदमों में गवाह अखिल गुप्ता समेत कई लोगों की हत्या की साजिश रची थी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अहमदाबाद जाकर खुद आरोपी से पूछताछ की थी। 13 मई, 2015 को आसाराम के मुकदमे में दूसरे गवाह पानीपत के सनौली निवासी महेंद्र चावला पर भी जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें कार्तिक हलदार की अहम भूमिका थी। नारायण साईं फिलहाल सूरत की जेल में बंद है।
र्साइं ने अपनी जमानत के लिए चंडीगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसकी सुनवाई दो मार्च को होनी है। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को यहां पहुंचकर गीता एंकलेव में अखिल की पत्नी वर्षा और पिता नरेश गुप्ता से तथ्य जुटाए। बाद में टीम ने नई मंडी कोतवाली से पूरे मुकदमे की बारीकियां संकलित की। पानीपत सदर थाने के एसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस जमानत याचिका को साक्ष्यों के आधार पर चुनौती देगी। दुष्कर्म के मामलों में जेल में बंद आसाराम और नारायण र्साइं के मुकदमे शुरू होने के बाद जहां-जहां गवाहों पर हमले हुए हैं, वहां से साक्ष्य जुटाए गए हैं। बताते चलें कि नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पानीपत के महेंद्र चावला पर हुए जान लेवा हमले में भी वह आरोपी है।