मुजफ्फरनगर। शासन ने जिला कारागार में जैमर लगवाने के आदेश जेल अधिकारियों को भेज दिए हैं। पूरी जेल में छह जगहों पर जैमर लगाए जाएंगे। काम शुरू होने के छह सप्ताह में जैमर चालू हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश की काफी जेलों में जैमर लगवाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश की काफी जेलों में जैमर लगाए जा रहे हैं। इसमें जिला कारागार का भी नंबर आ गया है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शासन ने जिला जेल में छह जगहों पर जैमर लगाने के आदेश कर दिए हैं।
गुरुवार को यह आदेश जेल अधीक्षक को मिल गए हैं। जैमर लगाने वाली कंपनी को काम शुरू करने के आदेश के साथ ही अगले सप्ताह से जैमर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। एक जगह पर एक जैमर लगाने की लागत साढ़े 53 लाख रुपये आएगी।
इस तरह से पूरी जेल में छह जगहों पर जैमर लगने पर कुल सवा तीन करोड़ रुपये के लगभग का खर्चा आएगा। शासन ने उक्त रकम को भी भेज दिया है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जैमर लगने से जेल के भीतर फोन चलने पूरी तरह से बंद हो जाएंगे।