मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के दम पर दोबारा सत्ता में आएगी। भाजपा प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। सपा इससे डरने वाली नहीं है।
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे साहब सिंह सैनी का कई स्थानों पर स्वागत हुआ। गांधी कालोनी में मुरारीलाल आहुजा आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सैनी ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेेश में पिछड़े समाज के व्यक्ति को सम्मान देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री प्रदेश को तेजी के साथ विकास के मार्ग पर ले जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव सपा विकास के दम पर ही सत्ता में आएगी। अमरोहा के जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी, जितेंद्र जैन, सागर वत्स, जगदेव सिंह, अनुराग, इसरार अहमद, नरेश सैनी, बलबीर सिंह यादव, सुदर्शन वत्स आदि रहे।