फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर दो घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। छछरपुर कांटे पर सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर दो घंटे जाम लगाया। इसी बीच ग्रामीणों के बीच कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

खतौली कोतवाली क्षेत्र में छछरपुर कांटे पर ट्रक ने शनिवार रात बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिसमें छछरपुर निवासी 33 वर्षीय मयूर हलवाई की मौत हो गई थी। उसका साथी धनीराम घायल हो गया था। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई बड़ा अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। ग्रामीण जाम लगाकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। लगभग दो घंटे चले जाम के बाद मृतक के चाचा बालेश्वर ने रुड़की से आकर गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। उसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, पुलिस ने बाइक में टक्कर मारने वाले रोड़ी के ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे रूपेश ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ हादसे का रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें