फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयत उलमा ए हिंद करेगी निर्दोषों की कानूनी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीयत उलमा ए हिंद करेगी निर्दोषों की कानूनी मदद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने उपद्रव के मामले में पकड़े गए निर्दोष लोगों की कानूनी मदद करने की घोषणा की है।
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में बवाल हो गया था। मीनाक्षी चौक के आसपास दर्जनों दुकानों को सील कर हजारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है तथा बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार हुए हैं। जमीयत उलमा ए हिंद के जिला सदर मौलाना नजर मोहम्मद ने बताया कि मौलाना मदनी सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर से होते हुए दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारियों से उन्होंने हालात का जायजा लिया और कानूनी मदद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा ए हिंद उन सभी व्यक्तियों की पैरवी करेगी, जो बिल का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध जताने का अधिकार है। उधर, जिला जमीयत उलमा हिंद का प्रतिनिधि मंडल डीएम सेल्वा कुमारी जे व एडीएम प्रशासन से मिला और निर्दोषों को बिना जमानत रिहा करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना नजर मोहम्मद, मौलाना क़ासिम, हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना मुकर्रम अली क़ासमी, मौलाना ताहिर क़ासमी, सलीम मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नहीं लगेगा मंगल बाजार
मुजफ्फरनगर। धारा-144 लागू होने के चलते नुमाइश मैदान में मंगलवार को यानि आज लगने वाले बाजार पर रोक लगा दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार (आज) लगने वाला मंगल बाजार नहीं लगेगा। वर्तमान परिस्थितियों में कानून एवं शांति व्यवस्था को देखते हुए बाजार को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें