फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लगा भयंकर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रामराज। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मंगलवार को टिकौला शुगर मिल पर गन्ना लदे अधिक वाहन पहुंचने से जाम लग गया। इस जाम में कई एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रहीं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गन्ना लदे वाहनों को क्रम से लगवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में स्थित टिकौला शुगर मिल का पेराई सत्र समाप्ति की ओर है, जिसके चलते चीनी मिल द्वारा समय से पेराई पूरी करने के लिए बड़ी संख्या में किसानों को गन्ने के इंडेंट जारी कर दिए। इसके चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के किसान गन्ना लदे वाहन लेकर चीनी मिल पहुंच गए, जिसके चलते चीनी मिल के बाहर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। जाम में राहगीरों के वाहनों के साथ ही मरीज ले जा रहीं कई एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रहीं, जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। इसकी जानकारी मिलने पर रामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चीनी मिल के बाहर बेतरतीब खड़े गन्ना लदे वाहनों को क्रम से लगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद ही कई घंटे बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। एसओ रामराज सुदेश कुमार का कहना है कि गन्ना लदे अधिक वाहन एक साथ आने से दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लग गया था, जिसे बाद में खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें